योग क्या है?

1) योग एक ऐसी आध्यात्मिक प्रकिया हैं जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने (योग) का काम होता है।
2) योग, सिर्फ आसन नहीं बल्कि एक ऐसी भारतीय संस्कृति है जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है। ये भारतीय ज्ञान की हजारों साल पुरानी शैली है।
3) अब योग की शक्ति को पूरे विश्व ने माना है और 21 जून को पूरा विश्व योग दिवश मानता है।

योग को विभिन्न हिस्सों में बांटा गया है जैसे -

राज योग

कर्म योग

भक्ति योग

ज्ञान योग

योगा करने से होने वाले फायदे

  • मन की शांति
  • तनाव मुक्त जीवन
  • शरीर की थकान मिटती है
  • रोग मुक्त शरीर
  • वजन नियंत्रण
  • हमेशा रहेंगे जवान
  • ऊर्जावान रहेगा शरीर
  • संबंधों में सुधार
  • ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल
  • अधिक सजगता संग जीना

योगा करने के नियम

  • खुद गलत योगाभ्यास करने की बजाए किसी निर्देशक का सहारा लें।
  • योग को हमेशा सूर्योदय या सूर्यास्त के समय ही करना चाहिए।
  • हमेशा आरामदायक कपड़े पहनकर ही योग करें।
  • योग करने से पहले नहाएं।
  • खाली पेट योग करें।
  • योग अभ्यास धैर्य और दृढ़ता से करें।
  • योग करने के बाद 30 मिनट तक कुछ न खाएं।
  • योग करने के 30 मिनट के बाद नहाएं।
  • योग करने के बाद अंत में हमेशा श्वासन करें।
  • योग हमेशा साफ जगह पर ही करें।
  • अपने शरीर के साथ ज़बरदस्ती बिल्कुल ना करें।
  • अगर आपको कोई मेडिकल तकलीफ है तो डॉक्टर से सलाह लें।